Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अमीर मीनाई

Ameer Meenai: the Urdu Poet (in Urdu)

                                 –                          अमीर मीनाई जीवन :      अमीर मीनाई की गिनती मुगल युग के बाद के सबसे अहम उर्दू शायरों और साहित्यकारों में की जाती है. आप का जन्म 1828 ई० में शाह नसीरुद्दीन शाह ह़ैदर नवाब के ज़माने में लखनऊ में हुआ था. आप का पूरा नाम अमीर अह़मद था और मख़दूम शाह मीना के ख़ानदान से होने की वजह से आपको मीनाई कहा जाने लगा. आप के पिता मौलवी करम मुह़म्मद थे. आपने मुफ़्ती सादुल्लाह और उनके समकालीन फ़िरंगी मह़ल के उल्माओं से तालीम ह़ासिल की. ख़ानदान साबरिया चिश्तिया के सज्जादा नशीन ह़ज़रत अमीर शाह के आप मुरीद थे. शायरी में मुज़फ़्फ़र अली 'असीर' लखनवी आप के उस्ताद थे.1852 ई० को नावाब वाजिद अली शाह ने आपको अपने दरबार में बुला लिया. रियाज़ ख़ैराबादी, जलील मानकपुरी, मुज़तर  ख़ैराबादी  और हफ़ीज़ जौनपुरी आप के मशहूर शागिर्द रहे हैं. 1857 ई० के बाद रामपुर के नवाब युसुफ़ अली ख़...