Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मशहूर उर्दू शायर

Allama 'Iqbal': the Urdu Poet (in Hindi)

-- . सितारों  से आगे जहां और भी हैं   अभी इश्क़ के इम्तिहां और भी हैं  -अल्लामा इक़बाल ज़िन्दगी :      शायरेे मशरिक़ (पूरब का कवि) के नाम से मशहूर मुहम्मद इक़बाल आप का नाम था लेकिन आप अल्लामा इक़बाल के नाम से जाने जाते हैं. आप की गिनती उर्दू और फारसी के महान कवियों में होती है. कवि होने के साथ ही आप एक दार्शनिक और अच्छे विद्वान भी थे. ब्रिटिश भारत में आप बैरिस्टर भी  रह चुके हैं. इक़बाल का जन्म 9 नवंबर 1877 ई० को ब्रिटिश भारत (अब पाकिस्तान) में पंजाब प्रांत के सियालकोट में हुआ था. आप के दादा कश्मीरी पंडित थे, कश्मीर में सप्रू कुल के ब्राह्मण थे. उन्नीसवीं शताब्दी में, जब सिख साम्राज्य कश्मीर पर विजय प्राप्त कर रहा था, आपके दादाजी का परिवार कश्मीर छोड़कर पंजाब चला आया और इस्लाम धर्म अपना लिया. इक़बाल के पिता, शेख नूर मुहम्मद दर्जी थे. ये औपचारिक रूप से शिक्षित नहीं थे, लेकिन एक धार्मिक व्यक्ति थे. इक़बाल की मां इमाम बीबी एक सियालकोटी पंजाबन थी. एक स्थानीय पंजाबी मुस्लिम इमाम बीबी एक विनम्र और गंभीर महिला थी, जो अपनी तमाम समस्य...