Skip to main content

Ahmad 'Nadeem' Qasmi :Urdu Poet (in Hindi)

             
_         ज़िंदगी शमा की मानिंद जलाता हूं  'नदीम'
           जल तो जाऊंगा मगर सुबह  कर  जाऊंगा
                                    अहमद 'नदीम' क़ासमी
 -अहमद 'नदीम'
          जीवन:
आपका जन्म  ब्रिटिश भारत (अब पाकिस्तान) के सरगोधा ज़िले के एक छोटे से गांव अंगाह में 20 नवम्बर 1916 को हुआ था. आपका असल नाम अहमद शाह था और आपके वालिद पीर गुलाम नबी एक धार्मिक आस्थावान और ईश्वर से डरने वाले व्यक्ति थे. 1923 में पिता की मौत के बाद आप अपने चचा हैदर शाह के साथ कैमबेल पुर आकर रहने लगे, यहां पर आपको धार्मिक, शिक्षित और शायराना माहौल मिला जिसने आगे चल कर आपको एक महान शायर में ढाल दिया. अख्तर शेरानी जैसे शराब परस्त के साथ रहने के बाद भी अपने कभी शराब को हाथ नहीं लगाया. इससे आपकी मानसिक शक्ति का पता चलता है. जब आप अपना गांव छोड़कर लाहौर आए तो आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था लेकिन आपने कभी हार नहीं मानी. 1931 में शेखूपुरा के सरकारी स्कूल से हाई स्कूल की परीक्षा पास की और फिर सादिक इगर्टन कॉलेज, बहावलपुर में प्रवेश किया जहां से 1935 में ग्रेजुएट करने के बाद आप सरकारी क्लर्क हो गए लेकन फिर ये नौकरी आप ने केवल पत्रकारिता करने के लिए छोड़ दी. फिर आप प्रोग्रेसिव राइटर्स मूवमेंट से जुड़ कर सेक्रेट्री के ओहदे पर काम करने लगे जिसकी वजह से 1950 से 1970 के दौरान आपको कई बार गिरिफ्तार भी किया गया. आपका निधन अस्थमा बीमारी की वजह से लाहौर के एक अस्पताल में 10 जुलाई 2006 को हुआ था.
 काम:
अहमद 'नदीम' क़ासमी उर्दू के मशहूर शायर, कहानी लेखक और जर्नलिस्ट रहें है, प्रेमचंद की तरह आपने भी अपनी कहानियों में देहाती जीवन को बहुत बारीकी से उकेरा है. अहमद 'नदीम' साहब  की शायरी की शोहरत 1931 में शुरू हुई जब उनकी पहली कविता लाहौर के दैनिक समाचार पत्र सियासत के प्रथम पृष्ठ पर प्रकाशित हुई थी और यह उसके लिए बड़े सम्मान की बात थी. अपने लगभग आधी सदी तक साहित्यिक पत्रिका फुनून का संपादन किया था. आपकी साहित्यिक सेवाओं के लिए 1980 में आपको पकिस्तान के सर्वोच्च साहित्यिक पुरुस्कार 'सिताराए इम्तियाज़ से नावज़ा गया. आप अपने लेखन में मानवतावाद के समर्थक थे. 'धड़कनें' जो 1962 में लिखी गई और बाद में 'रिमझिम' के नाम से प्रकाशित हुई और फिर इसी नाम से जानी गई आप की शायरी का पहला संग्रह था. 'जलाल-ओ-जमाल', 'शोल-ए-गुल', 'दश्ते-वफ़ा', आदि आपके अन्य शायरी संग्रह है. आपने बहुत सी कहानियां भी लिखी जिनमें 'सन्नाटा', 'आंचल', 'भूत', 'कपास का फूल', 'आस पास', 'झूठा', 'नीला पत्थर', 'बाज़ार ए हयात', 'घर से घर तक' आदि बहुत मशहूर है.
 अहम ग़ज़लें:
☆ तुझे खोकर भी तुझे पाऊं...
☆ कौन कहता है कि मौत...
☆ शाम को सुबह ए चमन...
☆ एक सहमी सहमी सी आहट...
☆ गुल तेरा रंग चुरा लाये हैं... (read ghazal)
☆ सांस लेना भी सज़ा लगता...
☆ क्या भला मुझको परखने...
☆ न वह सिन है फुरसते इश्क़...
☆ मैं कब से गोश बर आवाज़...
☆ इंकलाब अपना काम कर के...
☆ रेत से बुत न बना...
☆ क्या भरोसा हो किसी हमदम...
☆ हैरतों के सिल-सिले सोज़-ए-निहां...
☆ जब तिरा हुक्म मिला तर्क...
........................................
........................................
       
          

Comments

Popular posts from this blog

Khwaja Meer Dard: The Sufi Urdu Poet (in Urdu)

۔        تر دامنی  پہ شیخ  ہماری  نہ  جا  ابھی       دامن نچوڑ دیں تو فرشتے وضو  کریں                                    خواجہ میر  درؔد        خواجہ میر درؔد     زندگی:           خواجہ میر درؔد کا نام سید خواجہ میر اور درؔد تخلص تھا باپ کا نام خواجہ محمد  ناصر تھا جو فارسی کے اچھے شاعر تھے اور عندلیؔب تخلص کرتے تھے۔ آپ کا نسب خواجہ بہاو الدین نقشبندی سے والد کی طرف سے اور حضرت غوثِ اعظم سید عبدالقادر جیلانی سے والدہ کی طرف سے ملتا ہے۔ آپ کا خاندان بخارا سے ہندوستان آیا تھا۔  خواجہ میر درد دہلی میں 1720ء میں پیدا ہوئے اور ظاہری و باطنی کمالات اور جملہ علوم اپنے والد محترم سے وراثت میں حاصل کیا۔ درویشانہ تعلیم نے روحانیت کو جلا دی اور تصوف کے رنگ میں ڈوب گئے۔ آغاز جوانی میں سپاہی پیشہ تھے۔ پھر 29 سال کی عمر میں دنیاداری سے کنارہ کشی اختیار کر لی اور 39 سال کی عمر میں والد صاحب کے انتقال کے بعد سجادہ نشین ہوئے۔ درد نے شاعری اور تصوف ورثہ میں پائے۔ ذاتی تقدس، خودداری، ریاضت و عبادت کی وجہ سے امیر غریب بادشاہ فقیر سب ان کی عزت کرتے تھے۔           وہ ایک باعمل صوفی تھے ا

Khwaja Meer Dard: The Sufi Urdu Poet (in Hindi)

 - तर दामनी पे शेख हमारी न जा अभी दामन  निचोड़ दें तो फरिश्ते वज़ू करें                        - ख़्वाजा मीर 'दर्द'            ख़्वाजा मीर 'दर्द'  जीवन:           ख़्वाजा मीर 'दर्द' मशहूर उर्दू शायर थे. आप का पूरा नाम सय्यद ख़्वाजा मीर और 'दर्द' आपका तख़ल्लुस़ (क़लमी नाम) था. आप के वालिद का नाम ख़्वाजा मुह़म्मद नास़िर था, जो फ़ारसी के एक जाने माने कवि थे और जिनका तख़ल्लुस़ 'अंदलीब' था. ख़्वाजा बहाउद्दीन नक्शबंदी, वालिद साहब की तरफ से और हज़रत ग़ौसे आज़म सय्यद अब्दुल क़ादिर जिलानी, मां की त़रफ़ से आपके पूर्वजों में से थे. आपका ख़ानदान बुख़ारा से हिजरत करके हिंदुस्तान आया था. ख़्वाजा मीर 'दर्द' का जन्म 1720 ई० में दिल्ली में हुआ था और आपका शायराना और सूफ़ियाना फ़न आपको अपने पिता से विरासत में मिला था. सूफ़ी तालीम ने रूह़ानियत को जिला दी और आप तस़व्वुफ़ (आध्यामिकता) के रंग में डूब गए. शुरू जवानी में आप ने फ़ौजी का पेशा अपनाया लेकिन फिर आप का मन दुनियादारी से उचट गया और 29 साल की उम्र में दुनिया के झमेलों से किनारा कशी अख

Bashir Badr: The Urdu Shayar (in Hindi)

- बड़े लोगों से मिलने में हमेशा फासला रखना, जहाँ दरया समंदर से मिला दरया नहीं रहता.                                       —बशीर बद्र बशीर ब द्र  ज़िन्दगी:       उर्दू के महान शायर डॉक्टर बशीर  बद्र का जन्म 15 फरवरी 1935 ई०  को  फैजाबाद में हुआ था, जो इस वक़्त भारत में उत्तर प्रदेश के ज़िला अयोध्या का एक शहर है. आप की तालीम अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से हुई थी. आप की बीवी राहत बद्र हैं और आपके तीन बेटे नुसरत बद्र, मासूम बद्र, तैयब बद्र और एक बेटी सबा बद्र हैं. अपनी तालीम के दौरान आप अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के इलाक़े में रहते थे. बाद में आप  मेरठ में भी कुछ वक़्त रहे हैं जब दंगों में आपका घर जल गया था. इसके बाद कुछ वक़्त दिल्ली में रहे और फिर भोपाल में आप मुस्तकिल तौर पर बस गए.  मौजूदा वक़्त में आप दिमाग़ की बीमारी डिमेंशिया से गुज़र रहे हैं और अपने शायरी का जीवन की आप को याद नहीं है. काम:       भारत में पॉप कल्चर के सबसे लोकप्रिय कवि यदि कोई हैं, तो डॉ0 बशीर बद्र है. विविध भारती रेडियो के मशहूर प्रोग्राम ‘उजाले अपनी यादों के’ का टाइटल आप ही के एक मशहूर शेर से लि